Kanpur Crime : नोन नदी में उतराता मिला युवक का शव, शरीर में मिले चोंट के निशान, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के नोन नदी में उतराता मिला युवक का शव।

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के नोन नदी में युवक का शव उतराता मिला। शरीर में चोंट के निशान देख ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी।

कानपुर, अमृत विचार। सजेती थाना क्षेत्र के नोन नदी में सोमवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। मिश्रापुर बावन गांव के किनारे से निकली नोन नदी में स्थित पुल के नीचे सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। युवक महरूम रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए था। युवक के शरीर में चोंट के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। 

संबंधित समाचार