अयोध्या: वेतन को लेकर शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी दफ्तर घेरा, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। विलम्ब से वेतन जारी किए जाने के मामले को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने वेतन निर्गत किए जाने में विलम्ब पर कड़ा आक्रोश जताया। 

वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह की  अध्यक्षता में भारी संख्या में शिक्षक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पहुंचे। विगत कुछ माह से विलम्ब से वेतन निर्गत किये जाने , जनवरी माह में हो रहे वेतन के विलंब को लेकर वार्ता किया। 

वार्ता के दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी ने संघ की सभी मांगों को मानते हुए माह जनवरी के वेतन को तीन दिन के अंदर निर्गत किये जाने का आश्वासन दिया। जिसके चलते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रस्तावित धरने को वापस करने का निर्णय लिया। 

जिला मंत्री प्रेम वर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, बसंत वर्मा,अमिताभ सिंह ,अखिलेश तिवारी, अजय वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक यादव ,अशोक वर्मा ,फूलचंद सरोज ,अनुशील सिंह,दंगल सिंह समेत भारी संख्या में शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मौला अली की विलादत पर हुई तरही महफिल

संबंधित समाचार