कांग्रेस ने नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को आगामी नागालैंड विधानसभा चुनावों के लिए दो उम्मीदवारों के साथ अपनी तीसरी सूची जारी की। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी के केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) ने तीसरी सूची के लिए दो उम्मीदवारों का चयन किया है।
The Central Election Committee has issued two more INC party tickets for the ensuing 2023 Assembly Elections.
— Nagaland Congress (@INCNagaland) February 6, 2023
Wishing the candidates a very successful campaign. pic.twitter.com/uHWNsi3WwL
पार्टी ने जिन दो उम्मीदवारों का चयन किया, उनमें इम्बुर विधानसभा सीट से बेंदांगकोकबा और तहोक सीट से शाबोह कोन्याक चुनाव लड़ेंगे। इनके साथ ही अभी तक 27 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। पूर्वोत्तर राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना दो मार्च को होगी।
ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में बुलडोजरों पर तत्काल रोक लगाएं: उमर अब्दुल्ला
