मुरादाबाद: फ्लिपकार्ट के दो डिलीवरी ब्वॉय चोरी के मोबाइल समेत गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

तीन डिलीवरी ब्वॉय ने कंपनी से चुराए थे चार लाख रुपये के 22 मोबाइल, आरोपियों से 11 मोबाइल बरामद किए गए

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में फ्लिपकार्ट के दो डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चुराए गए करीब दो लाख रुपये कीमत के 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं। उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।

पुलिस लाइन में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित फ्लिपकार्ट इंस्टाकार्ट सर्विस के गोदाम से करीब चार लाख रुपये कीमत के 22 मोबाइल गायब हो गए थे। ये मोबाइल 23 अगस्त से 31 अक्टूबर 2022 तक गायब हुए थे। कंपनी के प्रबंधक सौरभ कुमार की तहरीर पर मझोला पुलिस ने 16 नवंबर 2022 को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

इंस्पेक्टर मझोला धनंजय सिंह ने बताया कि पांच फरवरी की शाम को सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी के मोबाइलों को बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोनकपुर फ्लाईओवर के पास से सिविल लाइंस की आदर्श कालोनी निवासी आकाश कुमार और मझोला की एकता कालोनी निवासी प्रिंस तोमर को पकड़ लिया। तलाशी में उनके बैग से पुलिस ने 11 मोबाइल बरामद किए। 

दोनों आरोपी फ्लिपकार्ट कंपनी में ही डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करते हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन मंगाए जाने वाले मोबाइल बड़े-बड़े डिब्बों में आते हैं। मौका मिलते ही इनमें से एक-एक मोबाइल फोन चुरा लेते थे। इसमें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आशियाना कालोनी निवासी तरुण भी शामिल था। तरुण ने करीब दो महीने पूर्व नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। जबकि इस तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : साइबर कैफे संचालक पर 10,000 रुपये गायब करने का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर