CSA University के छात्रों ने किया प्रशासनिक अधिकारी का घेराव, बोले- लगातार परीक्षाएं होने से तैयारी में होती दिक्कत
कानपुर में CSA University के छात्रों ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया घेराव।
कानपुर में चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रशासनिक अधिकारियों को घेराव किया। परीक्षाओं के बीच एक दिन का अंतराल होने की बात छात्रों ने कही। छात्र बोले लगातार परीक्षाएं होने से तैयारी में दिक्कत होती है।
कानपुर, अमृत विचार। चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र परेशानी में है। वजह है परीक्षा की तिथियों के बीच एक दिन का भी अंतर नहीं है। छात्रों ने इस मुद्दे को लेकर डीन एग्रीकल्चर से मुलाकात की है। जिसके बाद उन्होंने छात्रों की परेशानी को हल करने की बात कही।
CSA University में सोमवार को बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों ने कुलपति, कुलसचिव व अधिष्ठाता के दफ्तरों के चक्कर लगाते नजर आए। छात्रों की सुनवाई हो इसके लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी नज़र नहीं आया। जिसके बाद रास्त गुजर रहे डीन एग्रीकल्चर की गाड़ी रोक ली।
परीक्षा की व्यवस्था से विचलित बीएसी एग्रीकल्चर के छात्रों ने कृषि संकाय के अधिष्ठाता सीएल मौर्या को बताया परीक्षा की तिथियों के बीच एक भी दिन का अंतर नहीं है। लगातार परीक्षा होने से मानसिक संतुलन बिगड़ता है। मामले की गंभीरता को समझते हुए डॉ सीएल मौर्या ने परीक्षा तिथियों पर विचार करने की बात कही।
