UP में भाजपा ‘अधर्म’ कर रही है, आदित्यनाथ कोई धार्मिक नेता नहीं हैं: राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है। उन्होंने सामाजिक संगठनों के ‘भारत जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। इस कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी। 

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा, ‘‘ योगी जी को अगर हिंदू धर्म समझ आता तो वह जो करते हैं वो नहीं करते....वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं। वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं।’’ कार्यक्रम में मौजूद महिला ने उनसे सवाल किया था कि उत्तर प्रदेश में जो ‘धर्म की आंधी’ चल रही है, इस स्थिति में कांग्रेस क्या करेगी? 

सूत्रों का कहना है कि इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आपने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी है। यह धर्म नहीं है। मैंने इस्लाम के बारे में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा है, यहूदी धर्म के बारे में पढ़ा है, बौद्ध धर्म के बारे में पढ़ा है। हिंदू धर्म तो मैं समझता हूं। कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ।’’ 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है। उन्होंने कहा कि जैसे ही व्यक्ति तपस्या करना बंद कर देता है तो उसके लिए भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, जबकि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसके विपरीत हैं। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह छोटा एवं पहला कदम है, आगे और भी प्रयास किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- एचएएल के नाम पर लोगों को भड़काने की ‘साजिश’ रची गई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अयोध्या में रेलवे ट्रैक पर बढ़ाई गई गश्त: चलती ट्रेन पर रंग-कीचड़ फेंकने वालों से सख्ती से निपटेगी रेलवे पुलिस, सहयोग की अपील
यूपी की रेल अवसंरचना को मिलेगी वैश्विक तकनीक: जर्मनी में 200 करोड़ के निवेश पर सहमति
यूपी में राजस्व का नया रिकॉर्ड: CM ने की समीक्षा... फरवरी 2026 तक 1.96 लाख करोड़ से ज्यादा संग्रह, होली पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर दी सख्त चेतावनी
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए 98.28 करोड़ जारी: वित्तीय अनुशासन के साथ होगा भुगतान, परियोजना को मिलेगी स्थिरता
बागों के अमराई की भीनी खुशबू करा रही बंसत का अहसास: मैंगों बेल्ट में आम के पेड़ पर लद रहे बौर, बागान मालिक खुश