बहराइच: कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर जनता तक पहुंचाया राहुल गांधी का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कांग्रेस की ओर से मंगलवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया। काजी कटरा मोहल्ले में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के संदेश और भाजपा सरकार के कुशासन का पत्र वितरण किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। 

टीम के साथ काजीकटरा वार्ड में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राहुल गांधी द्वारा जारी जनता के लिए संदेश और भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ पत्र वितरण किया। इसके बाद काजीकटरा स्थित मां गायत्री बाल विद्या मंदिर में सिविक एंड सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा विद्यालय के बच्चों को पेंसिल, रबड़, कटर, सेनिटाइजर, मॉर्टिन, बिस्कुट का वितरण किया गया। शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया। 

cats

वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि शहर उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा रहे। शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी इस देश का भावी भविष्य है, इसकी हर स्तर पर सहायता होनी चाहिए। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जिसके हवाई जहाज में दिल्ली गए, उस उद्योगपति की दौलत 8 साल में 50 गुना बढ़ी। भारत के 10% अमीरो के पास देश की 64% संपत्ति है।

जबकि 50% आबादी के पास सिर्फ 6% संपत्ति है। 8 सालों में किसानों का कर्ज नहीं माफ हुआ। युवाओं को चार साल अग्निपथ के बाद सिक्योरिटी गॉर्ड बनने की सलाह को गलत बताया। मोदी राज में पढाई तीन गुना महंगी होने, करोड़ो शिक्षित युवा मजदूरी के बेरोजगार होने पर हमला किया। इस अवसर पर मुकुंद जी शुक्ल शेरा, हमजा शाहिद, अमर नाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सुरक्षा बिल लागू न होने नाराज वकीलों ने फूंका सरकार का पुतला, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव