बहराइच: घर से गया अधेड़ तालाब में डूबा, एक किलोमीटर दूर मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के हैबतपुर गंगापुर गांव निवासी एक अधेड़ सोमवार शाम को निजी कार्य से घर से गया था। अधेड़ का शव तालाब में मिला है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। उसका शव मंगलवार को गांव से एक किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर के मजरा गंगापुर निवासी राकेश अवस्थी (52) सोमवार शाम को घर से निजी कार्य के लिए कहीं गए थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पूरी रात राकेश की खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सुबह परिवार के लोग राकेश की खोजबीन करते हुए गांव से एक किलोमीटर दूर पंडितपुरवा गांव के पास गडैला तालाब में उतराता मिला। 

इस पर परिवार के लोग रोने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी: लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

संबंधित समाचार