बॉक्स ऑफिस पर Pathaan की धुंआधार कमाई जारी, 13 दिन में कमाए 850 करोड़ रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'पठान' घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है और अब तक पूरी दुनिया में लगभग 850 करोड़ रुपये कमा चुकी है। शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने अपने रिलीज के 13वें दिन (दूसरे सोमवार) टिकट के दामों में कमी के साथ अपना समां बांधने में कामयाब रही है। सोमवार को दर्शकों की संख्या दूसरे शुक्रवार जितनी ही रही, जो इस ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर के लिए एक शुभ संकेत है। इसने 13वें दिन भारत में 8.55 करोड़ रुपये (हिंदी में 8.25 करोड़ और सभी डब संस्करण में 0.30 करोड़) की कमाई की। 

ये भी पढ़ें- Rishabh Shetty ने किया Kantara को लेकर बड़ा ऐलान, बोले- 'आपने जो देखा है वह वास्तव में पार्ट 2 है, पार्ट 1 अगले साल आएगा'

पठान फिल्म ने 13 दिनों में, विदेश में 3.941 करोड़ डॉलर की कमाई की, जबकि भारत में इसकी कुल कमाई 438.45 करोड़ रूपये (हिंदी में 422.75 करोड़ रूपये और सभी डब संस्करण में 15.70 करोड़ रूपये) रही। अबतक पूरी दुनिया में इसकी कुल कमाई 849 करोड़ रूपये (भारत में 525.80 करोड़ रूपये और विदेशों में 323.20 करोड़ रूपये) रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 

ये भी पढ़ें- Video: Nora Fatehi ने दुबई में समुद्र के बीचोबीच यॉट पर किया अपना Birthday Celebrate

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म