अब राजधानी लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुरी करने की उठी मांग, भाजपा सांसद ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद संगमलाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सूबे की राजधानी लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी या लक्ष्मणपुरी करने की मांग की है।

Image

भाजपा सांसद संगमलाल का कहना है कि भगवान राम ने छोटे भाई लक्ष्मण को लक्ष्मणपुरी भेंट किया था। लेकिन 18वीं सदी में नवाब आसफुद्दौला ने लक्ष्मणपुरी का नाम बदलकर लखनऊ कर दिया। उन्होंने गुलामी और विलासिता के प्रतीक लखनऊ का नाम परिवर्तन कर लखनपुर या लक्ष्मणपुरी करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें:-जनभावना का सम्मान करते हैं तो माफी मांगे राहुल गांधी: भाजपा

संबंधित समाचार