अयोध्या: जल शक्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में बनेंगे शाक पिट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। जल शक्ति अभियान के तहत अब हैंडपंपों के दिन भी बहुरने वाले हैं। शासन के आदेश पर अब हैंडपंपों के पास शाक पिट बनवाए जाएंगे। इसके लिए काम शुरू हो गया है। इसके लिए ब्लाक की 25 ग्राम पंचायतों को चुना गया है। अधिकतर हैंडपंप के पास जल निकास की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी आसपास भरा रहता है। 

इससे कीचड़ व गंदगी को बढ़ावा मिलता है। भारत सरकार द्वारा जल संचय के लिए शुरू किए गए अभियान में हैंडपंपों पर भी नजर है। इसके तहत हैंडपंप के समीप पानी को जमीन के अंदर संचय करने के लिए शाक पिट टैंक बनाए जाएंगे। टैंक एक बाई डेढ़ मीटर का होगा। ईंटों से जाली नुमा टैंक जमीन के नीचे होगा। जिसे ऊपर से पाट कर बंद किया जाएगा। 

इसके अंदर हैंडपंप का पानी जाएगा। जो जमीन के अंदर संचित होगा। टैंक के अंदर पानी जाने से पानी का संचय भी होगा और गंदगी व कीचड़ की समस्या से भी निजात मिलेगी। जानकारों का कहना है कि घटते वाटर लेवल को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। एडीओ पंचायत धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्ययोजना पर अमल शुरू करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अरे ये क्या ...बाराबंकी में पीएम आवास योजना की किस्त आते ही एक-दो नहीं बल्कि चार महिलाएं प्रेमी संग हुईं फुर्र, आधिकारी परेशान 

संबंधित समाचार