Valentine Week 2023 : टेडी बियर तो कोई मोबाइल देकर पार्टनर को कर रहा खुश, प्रपोज डे पर ऐसे करे प्यार का इजहार
Valentine Week 2023 वैलेंटाइन डे के प्रपोज डे पर लोग पार्टनर को प्रपोज कर प्यार का इजहार कर रहे।
Valentine Week 2023 वैलेंटाइन डे पर कोई टेडी बियर तो कोई मोबाइल देकर पार्टनर को खुश कर रहा। वैलेंटाइन वीक पर प्रेमी जोड़े एक दूसरे के लिए गिफ्ट खोज रहे। किसी ने मोबाइल तो किसी ने अन्य गिफ्ट कर पहले ही बुक लिए।
कानपुर, अमृत विचार। Valentine Week 2023 वैलेंटाइन वीक पूरे साल का सबसे रोमांटिक वीक होता है, इस हफ्ते में एक के बाद एक सेलीब्रेशन का मौका मिलता है। चाहे रोज डे हो या फिर प्रपोज डे, दुनियाभर में सभी प्रेमी अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए तैयारियों में लगे हैं। ऐसे में कानपुर के प्रेमी जोड़े क्यों पीछे रहें। शहर की गिफ्ट और मोबाइल की दुकानों में प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे को बेहतरीन गिफ्ट देने का पहले ही प्लान कर लिया है। इसलिए किसी ने टेडी बियर बुक किया तो कोई महंगा मोबाइल देने का निश्चय कर चुका है।
सात से 14 तारीख तक हर दिन प्रेमी- प्रेमिका के लिए काफी खास होता है। फिर चाहें वह रोज डे हो या प्रपोज डे, चाकलेट डे, टेडीबियर डे, प्रामिस डे हो या फिर वैलेंटाइन डे । इन खास दिनों में प्रेमी जोड़े को एक दूसरे से इजहार करने का बेहतर अवसर होता है। प्रेमी युगल इस खास दिनों को मनाना बिल्कुल नहीं भूलते। इस बार भी प्रेमी जोड़ों ने अपने पार्टनर को गिफ्ट देने की पहले से ही तैयारी कर ली। कोई मोबाइल तो कोई टेडी बियर देकर अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने की सोच रहा है।
कोई सरप्राइज कर ऑनलाइन गिफ्ट बुक कर रहा है तो कोई अपने हाथ से ही अपने पार्टनर को वह गिफ्ट देना चाहता है। कानपुर शहर की दुकानों में इन प्रेमी जोड़ों ने सबसे ज्यादा टेडी बियर पसंद किए हैं तो मोबाइल भी इस बार काफी बुक हुए हैं। एक दुकान पर औसतन 30 मोबाइल तक आर्डर किए गए हैं। यह आर्डर अलग-अलग तारीखों के लिए बुक किए गए हैं।
30 फीसदी तक महंगे हो गए टेडी बियर
- इस बार वैलेनटाइन डे पर गिफ्ट पर भी महंगाई का असर है। बाजार में टेडी बियर 30 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। पी रोड स्थित एक टेडी बियर की दुकान के मालिक राशिद खान ने बताया कि उनकी दुकान में 300 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के टेडी बियर हैं। इस बार जो रेट आए हैं, पिछली बार से 30 फीसदी अधिक महंगे हैं।
- वैलेनटाइन डे पर मोबाइल बुक किए हैं। ज्यादातर मोबाइल 10 से 20 हजार रुपये की रेंज में बुक हुए हैं। मेरी दुकान से 14 फरवरी तक करीब 30 मोबाइल को बुक किया गया है।- महेश कुमार, दुकानदार, मोबाइल शॉप, परेड
- गुलाबी रंग के टेडी बियर की काफी डिमांड है। सबसे ज्यादा युवकों ने टेडी बियर को पसंद किया है। 500 रुपये तक के टेडी बियर की ज्यादा सेल है।- राजेश कुमार, दुकानदार, टेडी बियर काकादेव
