Irfan Solanki News : महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल पहुंचे समर्थक
Irfan Solanki News : महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की बिगड़ी तबियत।
Irfan Solanki News : महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की तबियत बिगड़ गई। इस पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ आगजनी, बांग्लादेशी नागरिक प्रकरण समेत तमाम मामलों को लेकर जिला कारागार महाराजगंज में बंद कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी की बुधवार को तबियत बिगड़ गई। इस पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक इरफान सोलंकी को बीते माह पहले ही जिला कारागार महाराजगंज में स्थानांतरित किया गया था। महाराजगंज जाने के बाद से ही उनकी तबियत खराब होने लगी थी। वहां उनके कमर और रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत थी। जिस पर पहले ही दो बार जिला कारागार में ही स्वास्थ्य की जांच कराई गई थी।
इधर, पिछली पेशी पर कानपुर कोर्ट में जाने के दौरान उनके अधिवक्ता ने बेहतर इलाज नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि कमरदर्द की समस्या होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी पाकर जिला अस्पताल में उनके समर्थक पहुंच गए।
