Lip Lock : Joe Biden की बीवी ने कमला के पति के होठों पर किया Kiss, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन सुर्खियों में हैं

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल ने कैपिटल हिल में बाइडेन के दूसरे स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन से पहले उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ के होठों पर किस किया, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, क्या..? यह असली है या फोटोशॉप्ड?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने कैपिटल हिल पर स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस के वक्त उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डौग एम्हॉफ को किस किया। दोनों ने एक-दूसरे के होठों को चूमा। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

जिल बाइडेन बैंगनी रंग की पोशाक में सभा स्थल पर पहुंची और वहां मौजूद उपराष्ट्रपति कमला हैरिक के पति डौग एम्हॉफ से पूरी गर्मजोशी से मिलीं। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के होठों को चूमा। राष्ट्रपति बाइडेन मंगलवार की रात यूएस कैपिटोल में अपना दूसरे स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। वहीं जैसे ही किस का यह वीडियो वायरल हुआ लोगों के तरह-तरह के कमेंट सामने आने लगे।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में 'स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस' के जरिए जनता को संबोधित किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में गन वॉयलेंस, अमेरिकी अर्थव्यवस्था, चीन और सोशल मीडिया समेत कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।

ये भी पढ़ें:  यहां है सोनिया गांधी का मंदिर, लगी है 9 फीट की मूर्ति, एक हाथ में कमल का फूल...दूसरे में सोने से भरी थाली

संबंधित समाचार