मुंह में छाले क्यों हो जाते हैं? जानें वजह...
अगर हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है तो माइंड भी एक्टिव रहता है। स्वास्थ्य ठीक रखना ये खुद की जिम्मेदारी होती है। तो आज हम बात छालों से संबंधित करने वाले हैं कि आखिर छाले होते क्यों हैं? वैसे तो छाले हो जाना आम बात है, मुंह के छाले आम तौर पर जीभ, होंठ के पीछे या फिर जबड़ों में हो जाते हैं।
क्यों हो जाते हैं छाले?
- मुंह में छाले होने की कई वजह हो सकती हैं। सबसे पहले अगर आप अपनी डाइट सही नहीं रखते हैं तो उस कारण भी छाले हो जाते हैं।
- अगर आपका पेट डिस्टर्व रहता है, यानी साफ नहीं हो पाता तो उस कारण मुंह में छाले हो जाते हैं।
- बैक्टीरिया से एलर्जी की प्रतिक्रिया।
- मुंह में वायरल, बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण।
- संतरा, अनानास और स्ट्रॉबेरी जैसे अम्लीय खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन।
- तनाव, नींद की कमी।
- खाते समय गलती से आपका गाल या जीभ कट जाना।
- पीरियड्स के दौरान हार्मोनल परिवर्तन।
- टूथब्रश सही न होना या टूथपेस्ट का सूट न करना।
- विटामिन-बी 12 की कमी।
ये भी हैं छाले होने के कारण-
- मधुमेह रोग के कारण।
- सीलिएक डिजीज (ऐसी स्थिति जिसमें शरीर ग्लूटेन को टॉलरेट नहीं कर पाता है)।
- प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी, जिसके कारण वायरस और बैक्टीरिया मुंह की कोशिकाओं पर हमला कर देते हैं।
- इंफ्लामेटरी बाउल डिजीज की समस्या।
- एचआईवी/एड्स।
- बेशेट डिजीज (इस स्थिति में पूरे शरीर में सूजन आ जाती है)।
यह भी पढ़ें- आप भी हैं अनिद्रा के शिकार, रोजाना पिएं चेरी का जूस, जानें इसके फायदे
