Taj Mahal: इन दो दिन नहीं कर पाएंगे आप ताज के दीदार, पर्यटकों के लिए कपाट किए जाएंगे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा में जी-20 देशों की समिट के चलते 11 और 12 फरवरी को विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और लाल किले के कपाट आम पर्यटकों के लिये बंद रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जी-20 देशों की समिट की पहली कांफ्रेंस ताजनगरी में 11 से 13 फरवरी तक प्रस्तावित है। जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल 10 फरवरी की शाम को यहां आ जाएगा। इस अवधि में मेहमान ताजमहल, आगरा किला और एत्मादउद्दौला स्मारक देखने जाएंगे।

इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से स्मारक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आगरा किला 11 व ताजमहल 12 फरवरी को आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। जी-20 प्रतिनिधिमंडल यहां 11 फरवरी को महिला सशक्तिकरण को लेकर होने वाले एक सम्मेलन में शिरकत करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में 180 विदेशी मेहमान होंगे। जी-20 डेलीगेशन के लिए पहले दोनों स्मारकों को 12 फरवरी के दिन आम पर्यटकों के लिए बंद रखने के आदेश हुए थे। इससे पहले स्मारकों को आम पर्यटकों के लिए चार घंटे बंद रखने की भी तारीख को पूरे दिन स्मारक बंद रखने के आदेश आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास: दुनिया के पहले इलेक्ट्रानिक शेयर बाजार नासडैक की शुरूआत, जानें 8 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

संबंधित समाचार