अयोध्या: एनीमल बर्थ कंट्रोल हॉस्पिटल में एक बार में 50 कुत्तों का होगा बधियाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निगम द्वारा बैसिंह में संचालित कान्हा उपवन गौशाला का जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रय स्थल में छायादार पौधे लगाने व उसको चारों तरफ से सुरक्षित रखने के प्रबन्ध करने के निर्देश दिये। अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय ने बताया कि यहां के गोबर का प्रयोग वर्तमान में नगर निगम के पार्कों में किया जा रहा है। 

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित वर्मी कम्पोस्ट पिटों में बेहतर ढंग से कार्य कर अधिक से अधिक वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन करने के निर्देश दिये। नितीश कुमार ने कहा कि कान्हा बाल सखा शाला, नंदी शाला, गौशाला में पर्याप्त मात्रा में नादों का निर्माण कराएं। गौशाला के अंदर टूटे इंटरलाकिंग ईंटों को बदलने, आरसीसी मार्ग सम्बंधित कार्यदायी संस्था से ठीक कराने व प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। 

कान्हा उपवन परिसर में बन रहे एनीमल बर्थ कंट्रोल हॉस्पिटल  के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी को शशि भूषण राय ने बताया कि इसके संचालन से एक समय में 50 कुत्तों का कासट्रेशन (बधियाकरण) हो सकेगा। उपवन परिसर में कारपस यूटीलाइजेशन प्लांट के निर्माण के लिये डीपीआर का कार्य प्रगति पर है। इसके निर्माण से मृत गौवंशों के हड्डियों से अन्य उत्पाद बनाये जा सकेंगे। नितीश कुमार ने मिनी ग्रामीण स्टेडियम बैसिंह के जीर्णोद्वार संबंधी कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: पीएम श्री योजना में चयनित विद्यालय बनेंगे माडल, जयसिंहपुर क्षेत्र के चार स्कूलों का हुआ है चयन

संबंधित समाचार