CM सक्खू ने दिल्ली में ‘हिमाचल निकेतन’ की रखी नींव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को 'हिमाचल निकेतन' की आधारशिला रखी, जो दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों और निवासियों को आवास की सुविधा प्रदान करेगा। दिल्ली के द्वारका में 57.72 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला 'हिमाचल निकेतन' बनाया जाएगा। निकेतन में दो वीआईपी कमरों के अलावा, विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए 36 सामान्य कमरे होंगे तथा 40 अन्य सामान्य भी होंगे।

ये भी पढ़ें - हिमाचल प्रदेश: भारी हिमपात के बीच दारचा छीका में सर्च ऑपरेशन स्थगित

इसके अलावा कर्मचारियों के लिए तीन कक्ष भी होंगे। इसके तलघर (बेसमेंट) में करीब 53 कारों और 87 दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की भी सुविधा होगी। इसमें कुल 81 कमरे होंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में पहले से ही हिमाचल भवन और हिमाचल सदन हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों समेत अन्य हिमाचलियों को रहने की सुविधा की पेशकश करते हैं।

उन्होंने कहा यह निकेतन इन दोनों भवनों से अलग है। सक्खू ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को निर्देश दिया गया है कि वह गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें और निकेतन 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस बीच, राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में हरोली के पांडोगा से चंडीगढ़ तक के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें - 2023 में हुआ अडानी का पतन, 2024 में होगा मोदी का : दीपंकर भट्टाचार्य

संबंधित समाचार