बरेली: अफसर गंभीरता से नहीं लेते, इसलिए आईजीआरएस में 66वें नंबर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रात चौपाल लगाकर जनता की शिकायतें सुनें बीडीओ, डीएम आईजीआरएस के संबंध में बैठक ली

बरेली, अमृत विचार : आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में अफसरों की शिथिलता पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अफसर जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि शिकायतों के निस्तारण में जिला 66 वें स्थान पर है। यह स्थिति ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें - बरेली: पीएम आदर्श ग्राम में बनेंगे 25 लाख के सामुदायिक भवन

इसमें सुधार लाते हुए शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उसे हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से गांव में रात्रि चौपाल लगाने और जनता की समस्याओं को सुनने के निर्देश भी दिए।

विकास भवन सभागार में खण्ड विकास अधिकारियों के साथ आईजीआरएस के संबंध में हुई बैठक में उन्होंने सभी से सुबह 10 से 12 बजे तक बैठकर जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित कराने को कहा और विकास खंड स्तर पर कोई भी शिकायत पेंडिंग में न रहने देने की हिदायत दी।

फोन नहीं रिसीव करने वाले अफसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात डीएम ने कही। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में रात्रि चौपाल लगाएं इसमें जनमानस की शिकायतों को सुना जाए और निस्तारण भी किया जाए।

ये भी पढ़ें - बरेली: अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार