शाहजहांपुर में कोरोना संक्रमित लेखपाल समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां हर रोज नए मरीज बढ़ रहे हैं, वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। सोमवार को कोरोना से संक्रमित लेखपाल समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह सौलहवीं मौत है। जलालाबाद के मोहल्ला आजादनगर …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां हर रोज नए मरीज बढ़ रहे हैं, वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। सोमवार को कोरोना से संक्रमित लेखपाल समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह सौलहवीं मौत है।

जलालाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी लेखपाल कलान तहसील क्षेत्र में तैनात थे। लगभग पांच दिन पहले लीवर और किडनी में कुछ दिक्कत होने की वजह से परिवार के लोगों ने उन्हें बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया था, जहां उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ, जिसमें वह पाॅजिटिव पाए गए। इसके बाद वह बरेली से लौट आए और रविवार को मेडिकल काॅलेज पहुंचे, जहां किट से टेस्ट करने पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गई। इस पर उन्हें मेडिकल काॅलेज में कोविड एल टू में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।

वह मूल रूप से मिर्जापुर के झकुला गांव के रहने वाले थे। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। पत्नी के ऊपर अब अकेले जिम्मेदारी आ गई है। वहीं खुदागंज के गांव रामपुर नवदिया निवासी पूर्व प्रधान मशहूर शायर की कोरोना रिपोर्ट एक अगस्त को पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद वह होम क्वारंटीन हो गए। सात अगस्त को उनकी हालत अचानक और बिगड़ गई।

इसके बाद उन्हें मेडिकल काॅलेज के कोविड एल टू में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित मरीज ने सुबह करीब 8ः30 बजे दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौतों का आंकड़ा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सकते में है। लोगों से लगातार कहा जा रहा है कि वह लोग सामाजिक दूरी बनाकर रखें।

कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक कलान तहसील के लेखपाल और दूसरा मृतक खुदागंज का निवासी है। दोनों का कोविड-19 की गाइडलानइ से अंतिम संस्कार कराया जाएगा। -डाॅ. एयूपी सिन्हा, सीएमएस

संबंधित समाचार