अफजल गुरु की 10वीं बरसी पर श्रीनगर के कुछ हिस्से रहे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाए गए संसद हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरु की 10वीं बरसी पर बृहस्पतिवार को श्रीनगर के कुछ हिस्सों में बंद देखने को मिला। प्रतिबंधित जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) द्वारा आहूत हड़ताल के कारण नौहट्टा, गोजवाड़ा और नल्ला मार रोड इलाकों में दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि पूरी घाटी में निजी परिवहन सामान्य रूप से चल रहा है और स्थिति अब तक शांतिपूर्ण है। जैश-ए-मोहम्मद द्वारा 2001 में संसद पर किए गए हमले में भूमिका के लिए गुरु को 2013 में इसी दिन फांसी दी गई थी। 

ये भी पढे़ं- Video : विपक्ष की नारेबाजी के बीच PM Modi का भाषण, बोले- उनके पास कीचड़, मेरे पास गुलाल

 

संबंधित समाचार