बरेली: टेंपो की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली से काम कर अपने घर जा रहे मजदूर को टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना भमोरा के सिरोली गांव का रहने वाला सचिन पुत्र रक्षपाल मजदूरी करता था बीती रात वह मजदूरी कर घर जा रहा था। गांव के पास उसे टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का नाम राधा है उसके एक साल की बेटी है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के पदाधिकारियों में रोष, डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

संबंधित समाचार