बरेली: अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के पदाधिकारियों में रोष, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में गोकशी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है पुलिस की कार्यवाही के बावजूद भी लगातार कई जगह इस तरह की घटनाएं होने से अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के पदाधिकारियों में रोष है। इस मामले में वह लोग आज कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए परिषद के पदाधिकारियों ने बताया शासन और प्रशासन द्वारा गो तस्करों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के बावजूद भी बरेली मंडल के कुछ थाना क्षेत्रों में लगातार गौ हत्याएं हो रही हैं और हत्यारों के हौसले बुलंद हैं। शासन और प्रशासन को चुनौती देते हुए आये दिन भारी मात्रा में गौ हत्याएं हो रही हैं, जो कि बहुत निंदनीय घटना है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट, एसएसपी से की शिकायत

इस तरह की घटनाओं से आहत होकर अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के पदाधिकारी मांग करते हैं कि बरेली मंडल के समस्त थानो में पूर्व में दर्ज गौ हत्या के मुकदमों में फरार चल रहे सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। बरेली मंडल के समस्त थानों में गौ हत्या में वांछित सभी गौ तस्करों की अवैध सम्पत्ति की जांच की जाए और अवैध पाए जाने पर तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को ध्वस्त और जब्त करने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही समस्त थाना क्षेत्रों में एक ही व्यक्ति पर दो से अधिक गौ हत्या के मुकदमें दर्ज होने पर आरोपी के खिलाफ जिला बदर करने हेतु निर्देशित किया जाए। 

समस्त थाना क्षेत्रों में पांच से अधिक गौ हत्या के मामलों में वांछित आरोपियों पर रासुका की कार्यवाही या 5 वर्ष तक प्रदेश बदर (प्रदेश से बाहर ) करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। बरेली मंडल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में जारी किए गए लाइसेंस द्वारा फुटकर मीट विक्रेताओं का दोबारा पुलिस सत्यापन कराया जाए और जिस के खिलाफ भी गौकशी का कोई भी मुकदमा दर्ज पाया जाए उसका तत्काल संबंधित अधिकारी द्वारा लाइसेंस निरस्त किया जाए। इस दौरान विपिन गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपू कश्यप, अभिषेक गंगवार, सुरजीत सिंह, शीबा बी, सलमान खान आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढे़ं- बरेली: तय समय से पूर्ण हो जाएगा किला पुल की मरम्मत का कार्य,  एसपी ट्रैफिक ने लिया जायजा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म