देशभर में कोरोना के 4.77 लाख से अधिक नमूनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 4,77,023 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नौ अगस्त को देशभर में 4,77,023 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही …

नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 4,77,023 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नौ अगस्त को देशभर में 4,77,023 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,45,83,558 हो गयी है।

इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,406 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 62,064 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 22,15,074 हो गयी है हालांकि नौ अगस्त को 54,859 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 1,007 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में मात्र 6,198 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय संक्रमण के 6,34,945 सक्रिय मामले हैं।

संबंधित समाचार