बहराइच: युवक ने कमरा बंद कर छूरी से रेता गला, हालत गंभीर, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा, बहराइच। नगर के स्टेशन रोड निवासी एक दुकानदार गुरुवार सुबह उठा। इसके बाद उसने कमरा बंद कर अपना गला रेत डाला। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक ने गला क्यों काटा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर के स्टेशन रोड निवासी मनोज अग्रवाल (40) पुत्र श्याम सुंदर किराना की दुकान का संचालन करते हैं। पिता श्याम सुंदर बाहर रहते हैं। जबकि मनोज अपनी माता कुसुम अग्रवाल के साथ रहता है। मनोज की शादी नहीं हुई है। मां कुसुम ने बताया कि गुरुवार को दोनों अपने अपने कमरे से सोकर उठे। कुछ देर बाद पुत्र ने दरवाजा बंद कर किया। इसके बाद छूरी से अपना गला रेत डाला। 

आनन फानन में दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद पुत्र को सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मां के मुताबिक बेटे ने ऐसा क्यों किया, उसे कोई जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-चित्रकूट: पहले से तय जगहों का प्रभारी मंत्री ने किया मुआयना, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

संबंधित समाचार