लखनऊ: शादी की बात छिपाकर रचाई दूसरी शादी, विवाहिता का आरोप है कि जबरन कराया गर्भपात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ठाकुरगंज कोतवाली में एक महिला ने अपने शौहर समेत आठ परिवारिक सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उससे निकाह किया। जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष वालों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया।

थाना प्रभारी विकास राय के मुताबिक, ठाकुरगंज की रहने वाली महिला का निकाह वर्ष 2022 में आर्दशनगर निवासी मो.फैज के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि दहेज के लालच में फैज ने उससे निकाह किया था। हालांकि, वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। यह बात उससे छिपाई गई।

गर्भवस्था में उसे पति की हकीकत पता चला और वह विरोध करने लगी। इस ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। इसके साथ ही दहेज में अतिरिक्त रूपयों की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इस मामले में पीड़िता ने ठाकुरगंज कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने एडीसीपी पश्चिम से शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: लक्ष्मण टीला मंदिर-मस्जिद विवाद मामला, सुन्नी वक्फ बोर्ड की निगरानी याचिका कोर्ट ने की खारिज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव