कासगंज: जनपद में तेज रफ्तार का कहर, कार ने ऑटो को मारी टक्कर, बालक समेत आठ घायल
कासगंज, अमृत विचार। जनपद कासगंज में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सवारी भरकर ले जा रहे ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार एक बच्चा सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अमापुर में भर्ती कराया यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें- कासगंज: 20 दिन से लापता मासूम का मिला कंकाल, इलाके में फैली सनसनी
आपको बता दें कि घटना कोतवाली क्षेत्र के सहावर मार्ग स्थित बनूपुरा पास की है। बताया गया है कि अमापुर से ऑटो सवारियां भरकर सहावर कस्बा जा रहा था, जैसे ही ऑटो गांव बनूपुरा केस समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार आई टेन कार ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया, घटना में ऑटो में बैठी एक बच्चा, तीन महिलाएं सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अमांपुर में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने सात घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए, पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- कासगंज: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी
