कासगंज: 20 दिन से लापता मासूम का मिला कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। सहावर थाना क्षेत्र के गांव रोशननगर से बीस दिन पहले लापता हुई मासूम का कंकाल गांव के ही समीप खेत में मिला है। कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस घटना के खुलासे के लिए टीम बनाकर प्रयासरत हो गई है।

ये भी पढे़ं- कासगंज: बेसिक शिक्षा में पुरानी पेंशन बहाली पर कोई विचार नहीं- शिक्षा मंत्री 

गांव रोशननगर निवासी नेत्रपाल की पांच वर्षीय बेटी नव्या घर के बाहर खेलते खेलते गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी तलाश के बावजूद उसका कहीं सुराग नहीं लगा। परिजन काफी चिंतित थे। उन्हें अनहोनी की आशंका सताती रही। बुधवार सुबह गांव रोशननगर के समीप खेत में मासूम का कंकाल मिला है और कपड़े भी मिले हैं। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी दहशत का माहौल है।

आखिर किसने और क्यों की हत्या
कासगंज। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। मासूम को अगवा कर हत्या किसने की और क्योंकि यह एक प्रश्न बनकर रह गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा कर रही है।

मासूम के लापता होने की गुमशुदगी 20 जनवरी को सहावर थाने में लिखी गई थी। 19 जनवरी को मासूम लापता हुई थी। कपड़े एवं कंकाल मिला है। घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है- जितेंद्र दुबे, एएसपी।

ये भी पढे़ं- कासगंज: भंडारा खाने से बिगड़ी हालत, बालक की मौत, कई बीमार 

 

 

संबंधित समाचार