रायबरेली: Helicopter से दुल्हन पहुंची ससुराल तो देखने वालों का लगा तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डलमऊ/खीरों (रायबरेली) अमृत विचार। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है लोग अपनी क्षमता के अनुसार कार्यक्रमों को संपादित कर रहे हैं, कोई अपनी शादी को साधारण तरीके से संपन्न कर रहा है, तो कोई शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग कर रहे हैं। रायबरेली में ऐसी ही एक शादी शुक्रवार को चर्चा में रही। जहां एक नई नवेली दुल्हन हैलीकॉप्टर में सवार होकर अपनी ससुराल पहुंची तो देखने वालों की तांता लग लगया। लोगों ने दुल्हन का स्वागत किया। 

हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन को देखने के लिए गांव के बड़ी संख्या में लोग हेलीपैड पर पहुंच गए थे जिसमें गांव की महिलाएं व युवतियां तथा बच्चे रहे। गौरतलब है कि खीरों ब्लाक के पाहो गांव निवासी अधिवक्ता कनक सिंह के भतीजे अभिषेक का विवाह डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद निवासी पूर्व प्रधान नरेश प्रताप सिंह उर्फ श्याम सिंह की बेटी लक्ष्मी सिंह के साथ गुरुवार को हुआ था। 

शुक्रवार को दुल्हन की विदाई थी सभी लोग विदाई का इंतजार कर रहे थे तभी आसमान में तेज गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे हेलीकॉप्टर से लोग आश्चर्यचकित हो गए कि उनके गांव की बेटी हेलीकप्टर में सवार होकर अपने ससुराल जाएगी कुछ ही देर बाद जब दूल्हे राजा के साथ दुल्हन हेलीकप्टर में सवार हुई देखने वालों का तांता लग गया लोगों में तस्वीरें खींचने को लेकर होड़ लग गई क्योंकि हर कोई इस हसीन पल को अपने मोबाइल में कैद करना चाह रहा था। वही नवयुगल के पाहो पहुंचते ही परिजनों व गामीणों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:-UP GIS 2023: यूपी में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा आदित्य बिड़ला समूह

संबंधित समाचार