राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति से मिले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने कार्यभार संभालने के तीन दिन बाद सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। मनोज सिन्हा के पद संभालने के बाद दोनों के साथ यह पहली बैठक है। शुक्रवार को सिन्हा ने जीसी मुर्मू के स्थान पर केंद्रशासित प्रदेश …

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने कार्यभार संभालने के तीन दिन बाद सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। मनोज सिन्हा के पद संभालने के बाद दोनों के साथ यह पहली बैठक है।

शुक्रवार को सिन्हा ने जीसी मुर्मू के स्थान पर केंद्रशासित प्रदेश के राजभवन में दूसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली, जिन्हें भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने नियुक्त किया गया है।

शपथग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि उनका मिशन जम्मू और कश्मीर में विकास और शांति सुनिश्चित करना है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिंहा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

संबंधित समाचार