बरेली: बुजुर्ग को अस्पताल में कराया भर्ती, 20 लाख के गहने किए पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की

बरेली, अमृत विचार : इज्जतनगर क्षेत्र में बुजुर्ग की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घर में रखे गए 20 लाख के जेवर पार कर दिए गए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - बरेली: एक्सईएन की बढ़ी मुश्किलें, नगर आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण, ठेकेदार की पत्नी को कमरे पर बुलाने का आरोप

महानगर कालोनी निवासी सुनीता गुप्ता (64) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति रमेश चन्द्र गुप्ता की तबीयत खराब होने पर उसका भतीजा देवमुनि पोरवाल, भतीजी पूनम पोरवाल और विकान्त पोरवाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

जिसकी 25 जनवरी को मौत हो गई। इस दौरान इन तीनों लोगों ने मकान के कागजात, छह तोले के आठ चूड़ी, चार चूडी चार तोले, एक हार दो तोले, एक हार साढ़े तीन तोले, एक गले की कंठी, एक चेन, एक लंबी सोने की चेन समेत 20 लाख के गहने गायब कर दिए। तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: एमसीए-वी 3 पोर्टल सभी के लिए साबित होगा फायदेमंद

संबंधित समाचार