IND vs AUS Test Series : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी पटकनी, नागपुर टेस्ट में तीसरे दिन ही हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत ने शनिवार को नागपुर में पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया। भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91-रन पर समेट दिया जो ऑस्ट्रेलिया का भारतीय ज़मीन पर सबसे कम टेस्ट स्कोर है। भारत अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीत चुका है।

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में पारी और 132 रनों से जीत हासिल की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। नागपुर के जामथा क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इससे पहले, भारत की पहली पारी 400 रन पर समाप्त हुई। ऐसे में मेजबानों को पहली पारी में 223 रनों की बढ़त मिली थी।

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में यह दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले सात फरवरी 1981 को आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न की पिच पर अपनी दूसरी पारी में महज 83 रन बनाये थे। गुंडप्पा विश्वनाथ के शानदार शतक की बदौलत भारत यह मैच 59 रन से जीता था जबकि तीन नवंबर 2004 को मुबंई में वानखेडे स्टेडियम पर कंगारू टीम भारत के खिलाफ 93 रन पर ढेर हो गयी थी और नजदीकी मुकाबले में भारत को 13 रन से जीत मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे, अश्विन के 5 विकेट पूरे
ऑस्ट्रेलिया ने अपने 6 विकेट सिर्फ 64 के स्कोर पर ही गंवा दिए हैं और रविचंद्रन अश्विन के आगे सब बल्लेबाज फेल नज़र आए हैं। साथ ही अश्विन के इस पारी में 5 विकेट हो गए हैं। अश्विन ने टेस्ट करियर में 31वीं बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरे 
ऑस्ट्रेलिया टीम के सिर्फ 42 के स्कोर पर चार विकेट गिर गए हैं और रविचंद्रन अश्विन का जादू चल रहा है। अश्विन अभी तक इस पारी में ही तीन विकेट ले चुके हैं। आर अश्विन ने मैट रैनशॉ (2 रन), डेविड वॉर्नर (10 रन) और उस्मान ख्वाजा (5 रन) को चलता किया। एक विकेट रवींद्र जडेजा को मिला। जडेजा ने मार्नस लाबुशेन (17 रन) को पवेलियन की राह दिखाई।

पहली पारी में 400 पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 400 रनों का बड़ा स्कोर बनाया है। अक्षर पटेल ने 84 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 70 और मोहम्मद शमी ने 37 रन की पारी खेली। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन शतक जमाते हुए 120 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे टॉड मर्फी ने 7 विकेट लिए। पैट कमिंस को दो और नॉथन लायन को एक विकेट मिला।

मोहम्मद शमी भी आउट
आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे टॉड मर्फी की बॉल पर मोहम्मद शमी भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 47 बॉल में  37 रन बनाए। इसमें दो चौके, तीन छक्के शामिल रहे। भारत का स्कोर 380/9 हो गया है।

 

भारत की लीड 200 के पार हुई
भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 200 से ज्यादा रनों की लीड ले ली है। अब भारत का स्कोर आठ विकेट पर 380 रन है।

ये भी पढ़ें :  IND vs AUS : रोहित शर्मा ने रचा कीर्तिमान, तीनों प्रारूपों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

 

संबंधित समाचार