अलीगढ़ में भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा का निधन, CM योगी ने जताया शोक    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ शहर के पूर्व विधायक संजीव राजा का देर रात निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार  बीती देर रात उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। सीएम ने परिजनों को ढांढस बंधाया है। संजीव राजा के निधन से भाजपा ही नहीं पूरे अलीगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर संजीव राजा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं आने लगीं हैं।


ये भी पढ़ें -पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- पीएम मोदी ने पंडित जी का सपना पूरा किया 

संबंधित समाचार