आगरा: महिला सिपाही को वर्दी पहनकर रील बनाना पड़ा भारी, हुई लाइन हाजिर, देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बड़ी खाबर सामने आई है जहां रील का शौक रखनी महिला पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है। दरसअल महिला सिपाही को वर्दी पहनकर रील बनाना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही उसे लाइन हाजिर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मामला आगरा के थाना किरावली का है। यहां तैनात महिला आरक्षी सुनयना कुशवाह के इंस्टाग्राम पर बनी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। थाना प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इंस्टाग्राम पर बनी रील सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर लगते ही थाने पर तैनात महिला आरक्षी सुनयना कुशवाह को पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा लाइन हाजिर कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। कार्रवाई के बाद रील को भी सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:-UP के इस जिले में है कुतिया मंदिर, भक्तों की पूरी होती है हर मनोकामना, सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान

संबंधित समाचार