Fatehpur News : पिता की अचानक मौत के बाद दूल्हा लेकर नहीं आया बारात, तैयारी धरी की धरी रह गई
Fatehpur News फतेहपुर में दूल्हा बारात लेकर नहीं आया।
Fatehpur News फतेहपुर में दूल्हे के पिता की बारात के दिन हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिससे दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। रात भर मन्नौवल चलती रहीं, लेकिन दुल्हा पक्ष के लोग बारात लाने को राजी नहीं हुए।
फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur News दूल्हा के पिता की अचानक बारात के दिन हार्टअटैक से मौत हो गई। जिससे बारात की तैयारियों में पानी फिर गया। मौत की खबर सुनकर लड़की पक्ष के लोग पहुंचे। उधर दुल्हन के घर पर शादी की तैयारियां हो चुकी थी लेकिन शनिवार को दुल्हा बारात लेकर नहीं आया।
बकेवर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी एक युवती का रिशता थाना क्षेत्र के ही टिकरा के मजरे दुर्गापुर निवासी युवक के साथ तय किया था। दोनों पक्षों की रजामंदी से 11 फरवरी को विवाह तारीख तय की गई थी। जिसके लिए दुल्हन के भाई ने बहन को दहेज में देने के लिए लाखों की नगदी भी दी थी। बताया जाता है कि बारात के दिन ही दुल्हा के पिता की अचानक तबियत बिगड़ी जिसे उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया जहां इलाज दौरान मौत हो गई।
जब शनिवार को देर रात तक हरदासपुर गांव बारात नहीं आयी तो लड़की पक्ष के आधा सैकड़ा लोग बारात लाने के लिए दुर्गापुर गांव पहुंचे और लड़के पक्ष के लोगों को मान मनौव्वल करते रहे लेकिन दुल्हा बारात लाने को राजी नहीं हुआ। जिससे बारात की खुशियां धरी का धरी रह गई। मेहमानों के लिए बनाया गया खाना बर्बाद हो गया। वहीं दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दहेज की और मांग कर रहे थे। कहाकि मामले की तहरीर थाने में देंगे। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल यादव ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया है।
