BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला बने राज्यपाल, मिली हिमाचल प्रदेश की कमान, फागू चौहान पहुंचे मेघालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश की सियासत और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आज रविवार को बड़ी हलचल उस वक्त देखने को मिला जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र समेत 13 प्रदेश के राज्यपालों को बदल दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कई राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया तो वहीं कई राज्यों में नए चेहरों को तवज्जो मिली है। इस हेरफेर में यूपी की राजनीति बड़ा कद रखने वाले  के तीन चेहरे भी शामिल हैं।

राज्यपालों के तबादले की इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम है भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ला का, जिन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का दायित्व मिला है। इसके बाद मऊ के कई बार के विधायक फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। वह अभी तक बिहार के राज्यपाल के तौर पर सेवा दे रहे थे।

तीसरा चेहरा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का, जिन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और एमएलसी भी रह चुके हैं। देश में 13 जगहों पर राज्यपाल बदले गए हैं। दो जगहों पर राज्यपाल के इस्तीफे को स्वीकार भी किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:-सपा सरकार में केंद्र ने यूपी के साथ किया था भेदभाव, Akhilesh Yadav ने पीएम मोदी पर बोला हमला

संबंधित समाचार