Fire In Kanpur: शार्ट सर्किट से मकान और होटल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बेहोश दंपत्ति को बाहर निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fire In Kanpur कानपुर में मकान और होटल में लगी भीषण आग।

Fire In Kanpur कानपुर के कृष्णा नगर में एक मकान में आग लग गई। इस पर फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बेहोश दंपत्ति को बाहर निकाला। वहीं, नजीराबाद के बिल्स होटल में आग लग गई।

कानपुर, अमृत विचार। Fire In Kanpur चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में रविवार तड़के आग लग गई। आग में दो लोगों के फंसे होने पर परिजनों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर फायर ब्रिगेड ने फंसे लोगों को बाहर निकाला।  फायर ब्रिगेड ने पड़ोस की छत से आग लगे मकान की छत पर पहुंचकर कटर से छत पर वेंटिलेशन के लिए रेस्क्यू कर दो लागों को बाहर निकाला। सर्वजीत मेहता उम्र 41 वर्ष तथा उनकी पत्नी अंजू मेहता उम्र 37 वर्ष को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल भेजा।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि मकान के प्रथम तल पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सारा सामान जल गया। ऐसे ही रविवार सुबह नजरीबाद थाना थाना क्षेत्र के गुमटी के बिल्स होटल में भीषण आग लग गई। किचन से होते हुए चिमनी में आग लग गई थी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। 

 

संबंधित समाचार