गोंडा: मनकापुर में दर्दनाक हादसा, गड्ढे में गिरे चार मासूम बच्चे, दो की मौत, 2 गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के सतिया गांव के मजरे डिघिया में रविवार को खेलते समय चार मासूम बच्चे सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिर गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें लेकर अस्पताल की तरफ भागे लेकिन अस्पताल जाते समय दो मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया।

cats35

जबकि दो को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मासूम बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने SAI लखनऊ में किया छात्रावास का अनावरण

संबंधित समाचार