कोरोना वॉरियर्स को सुरक्षा दे मोदी सरकार: राहुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना वारियर्स की अनदेखी कर उनके साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इन योद्धाओं को सम्मान और सुरक्षा उपलब्घ कराई जानी चाहिए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया “कोरोना वॉरियर्स के लिए ताली-थाली बजाकर जनता ने मोदी जी पर …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना वारियर्स की अनदेखी कर उनके साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इन योद्धाओं को सम्मान और सुरक्षा उपलब्घ कराई जानी चाहिए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया “कोरोना वॉरियर्स के लिए ताली-थाली बजाकर जनता ने मोदी जी पर विश्वास जताया।

लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वॉरियर्स की सहायता करने से हाथ खींच कर हमेशा की तरह विश्वासघात किया। सरकार को कोरोना वॉरियर्स को सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएं देनी ही होंगी।” इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि कोरोना से अब तक 18 राज्यों में 196 डाक्टरों की मौत हुई जिसे देखते हुए इंडियन मेंडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी डाक्टरों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार