छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने का दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया गया है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि सुबह मुखबिर की सूचना पर सीमा सुरक्षा बल तथा केन्द्रीय सुरक्षा बल की टीम जंगल की ओर रवाना हुयी, जहां छोटे बेठिया और आल्दंड के जंगलों में नक्सली और पुलिस के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुयी। उन्होंने बताया कि दूसरी बार उसी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुयी है। घटना स्थल पर सर्च करने पर काफी खून के धब्बे मिले इससे ऐसा लगता है कि इसमें चार-पांच नक्सली की मारे जाने की संभावना है। इलाके में गश्त तेज कर दी गई है। 

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की हत्या की, बताई मर्डर की ये वजह