मुरादाबाद : पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की सदस्यों ने आधी आबादी की बेहतरी को फैलाया दामन, की अपने प्रयास और संकल्पों की समीक्षा
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस : 'महिला सुरक्षा, शिक्षा और सेहत के विविध पक्षों पर जवाबदेह कार्य करना है
बुद्धि विहार में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देतीं टीम की सदस्य।
मुरादाबाद, अमृत विचार। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की सदस्यों ने अपने प्रयास और संकल्पों की समीक्षा की। संस्था की संस्थापक गरिमा सिंह के बुद्धि विहार स्थित आवास पर इस दिवस की उपादेयता की चर्चा की। साल भर के अपने संकल्पों की चर्चा की।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत में संस्था के संकल्पों का सिलसिलेवार विवरण रखा। दावा किया कि महिला सुरक्षा, शिक्षा और सेहत के विविध पक्षों पर जवाबदेह कार्य करना है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के हर वर्ग से झोली फैलाकर सहयोग मांगा। संस्था की संस्थापक गरिमा सिंह ने शी-रॉक्स नामक सेमिनार के प्रयत्नों की जानकारी दी। बोलीं, सीरीज में 1195 लड़कियों को जागरूक किया गया है। हमने हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम स्कूलों में किशोरियों को सेल्फ डिफेंस, मेंस्ट्रूअल हाइजीन, स्ट्रेस मैनेजमेंट, महिला हेल्पलाइन एवं सेल्फ ग्रुमिंग के संदेश दिए हैं।
बताया कि कोमल गांधी ने सेल्फ ग्रुमिंग के गुर सिखाए। अपूर्व शर्मा ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी। विभा अरोड़ा ने स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान एवं व्यायाम कराया। इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने महिला हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस से जुड़ने के तरीके बताए। डा.नीतू रस्तोगी द्वारा मासिक धर्म में रखी जाने वाली सावधानियों की एवं स्वच्छता की जानकारी दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता कोमल गांधी कहती हैं कि हमें सुंदर दिखने के लिए मेक-अप से कहीं अधिक अंदर से मजबूत दिखने की जरूरत होती है। बोलना, चलना और हमार व्यक्तित्व समाज पर असर डालता है।
विभा अरोड़ा का माना है कि भामग-भाग के जीवन में तनाव प्रबंधन जरूरी विषय है। आकर्षण, ब्रेकअप, परीक्षा और दबाव घबराने का विषय नहीं है। हम इससे राहत के लिए योग और आयुर्वेद के तथ्य बताते हैं। घर-घर ध्यान के कार्यक्रम संग हम लोगों के बीच जाने की तैयारी में हैं। आईपीएस बनने का सपना देखने वाली अपूर्व शर्मा महिलाओं के लिए जिम की सेवा को लेकर अपनी सार्थकता दिखा रहीं हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्रधानाध्यापिका की गुहार, एक शिक्षक और भेजो सरकार...
