बरेली: दहेज के लिए विवाहिता को दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज में बुलेट मोटरसाईकिल न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को घर से मारपीट कर निकाल दिया, साथ ही वापस आने पर बाइक, टच मोबाइल और दो लाख रुपये लाने की हिदायत दी। आरोप है कि पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र …

बरेली, अमृत विचार। दहेज में बुलेट मोटरसाईकिल न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को घर से मारपीट कर निकाल दिया, साथ ही वापस आने पर बाइक, टच मोबाइल और दो लाख रुपये लाने की हिदायत दी। आरोप है कि पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। कार्यालय से इंस्पेक्टर भोजीपुरा को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

भोजीपुरा के गांव खानपुर निवासिनी शबीना ने बताया कि उनका निकाह खानपुर डंडिया थाना भोजीपुरा के एक व्यक्ति के साथ वर्ष 2016 में हुआ था। दहेज में पिता ने तीन लाख रुपये नगद व बाइक दी थी, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन मारपीट करते थे। दहेज में बुलट बाइक, टच मोबाइल और दो लाख रुपये की मांग करते थे।

आरोप है कि 16 दिसंबर 2018 को आरोपियों ने गले में रस्सी डालकर जान से मारने का प्रयास भी किया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद उसके पिता ससुराल में पहुंचे और समझाया, लेकिन उसकी समस्या को किसी ने नहीं सुना। 17 दिसंबर को पीड़िता को घर से बेटी समेत निकाल दिया। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे तलाक दे दिया है।

संबंधित समाचार