रायबरेली: हैदरगढ़ ने टाउन क्लब लालगंज को हराकर जीती ट्राफी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज /रायबरेली, अमृत विचार। बैसवारा इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रही फुटबाल चैम्पियनशिप के फाईनल मुकाबल में हैदरगढ़ ने टाउन क्लब लालगंज को कडे़ मुकाबले में 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। यह प्रतियोगिता लालगंज वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी संघ के द्वारा कराई गई है।

फाईनल मुकाबला टाउन क्लब लालगंज व टाईगर स्पोर्टिंग क्लब हैदरगढ के मध्य खेला गया। खिताबी मुकाबला देखने के लिये मैदान में भारी संख्या में दर्शको की उपस्थिति रही। खेल के पहले हाफ में दोनो ही टीमो के खिलाडियों ने कड़ी मेंहनत करते हुए एक दूसरे पर कई आक्रमण किये लेकिन उन्हे सफलता नही मिली। दोनो ही टीमो के बीच कांटे की टक्कर का दर्शको ने खूल लुत्फ लिया। दूसरे हाफ में हैदरगढ के खिलाडियों ने टाउन क्लब की रक्षा पक्ति को भेदते हुए एक गोल कर दिया। जिसके बाद टाउन क्लब के खिलाडियों ने मैच में वापसी के कई प्रयास किये लेकिन वे सफल नही हो सके। जिसके चलते निर्धारित समय पूरा होने पर रेफरियो ने टाईगर स्पोर्टिंग क्लब हैदरगढ को 1-0 से विजेता घोषित कर दिया। 

इस दौरान मैदान में मौजूद दर्शको ने खेल भावना का आदर करते हुए विजयी टीम को जीत की बधाई दी। फाईनल मुकाबले के मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाडियो को पुरूस्कृत करते हुए कहा कि जीता व हार सिक्के के दो पहलू है। हार से कभी भी निराश नही होना चाहियें बल्कि अपनी कमियो को खोजकर उन्हे दूर करने का प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान ब्रम्हप्रकाश सिंह, पर्यावरणविद् डाॅ एमडी सिंह ने भी खिलाडियो को पुरूस्कृत करते हुए उनकी हौसलाआफजाई की। इस अवसर पर स्वयंम्बर सिंह, दीपक सिंह, सुशील मिश्रा, ज्ञानेंद्र, सौरभ, अविरल, संदीप आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बेल्हा की बहू बनीं Russia की वेरोनिका, बेहद दिलचस्प है इनकी देसी Love Story

संबंधित समाचार