बेल्हा की बहू बनीं Russia की वेरोनिका, बेहद दिलचस्प है इनकी देसी Love Story  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। पंछी, नदिया, पवन के झोंके.. कोई सरहद न इन्हें रोके.. रेफ्यूजी फिल्म का ये गाना बेहद लोकप्रिय है। लेकिन इसके मायने असल जिंदगी में बहुत कम देखने को मिलते हैं। आइये हम आपको एक ऐसी लव स्टोरी से रूबरू कराते हैं जहाँ रूस की लड़की को भारत के लड़के से प्यार हुआ और उन दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। 

ये लव स्टोरी देश की राजधानी दिल्ली में शुरू हुई। काम के दौरान यूपी के प्रतापगढ़ के बेल्हा के रहने वाले अमित सिंह और रूस की वेरोनिका को प्यार हो गया। कल 12 फरवरी को दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। मिली जानकारी के मुताबिक शहर की सियाराम कॉलोनी के रहने वाले दिनेश सिंह कारोबारी हैं। बैंगलोर तथा दिल्ली में उनका कारोबार है। दो बेटे अमित सिंह और अनुज सिंह हैं। 12वीं की पढ़ाई के बाद अमित ने दिल्ली में एनीमेशन का कोर्स किया, उसे वहीं नौकरी मिल गई। उसी कंपनी में रूस की वेरोनिका भी काम करती थी। वहीं दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे- धीरे प्यार में बदल गई।

दोनों ने अपनी इस लव स्टोरी से घरवालों को अवगत कराया। जिसके बाद वेरोनिका परिवार संग रूस से बेल्हा पहुंची। जहाँ दोनों परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में अमित और वेरोनिका एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए ।  

ये भी पढ़ें - Kiss Day 2023: अपने पार्टनर का इस खास चीज से कराएं मुंह मीठा, आपका किस डे बन जाएगा यादगार

संबंधित समाचार