बरेली: अपनी रकम पाने की उम्मीद में जिले से लेकर देहात तक तहसीलों में लगी निवेशकों की लंबी कतार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपनी खून पसीने की मोटी कमाई को दुगना करने के लिए सहारा और पर्ल्स जैसी कंपनियों में रुपया निवेश करने वाले लोगों को अपनी डूबी रकम मिलने की कुछ आस नजर आई है। शासन ने सभी जिलों से ऐसे लोगों की सूची मांगी है। जिसको लेकर लगभग 15 दिन से ऐसे लोगों के फार्म सभी तहसीलों में जमा किए जा रहें है। 

सदर तहसील से लेकर देहात तक तहसीलों में निवेशकों की लंबी कतार नजर आ रही है। पैसे मिलने की आस में सुबह से ही तहसीलों में निवेशकों की लंबी कतार लग जा रही है। कोई दिन भी ऐसा नहीं होगा जिस दिन हजारों की सख्या में तहसीलों में फार्म जमा करने के लिए लोग न आ रहे हों। लोगों को काफी आस है कि उनका डूबा रूपया अब वापस मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: बोर्ड एग्जाम की पढ़ाई में छात्रों की दुश्मन बनी बिजली की लुका छुपी

संबंधित समाचार