मथुरा: युवक को लाठी डंडों से जमकर पीटा, फिर गोली मारकर ले ली जान, फाइनेंस कर्मियों पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा/वृंदावन, अमृत विचार। नगर के कालीदह इलाके में युवक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आटो फाइनेंस कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि एक निजी स्कूल में वैन चलाने वाला लखन पुत्र श्याम को बीती रात कुछ नामजदों ने मारपीट के बाद गोली मार दी। जिसे उसके परिजन केडी मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले गए। जहां निरीक्षण के बाद चिकित्सकों ने लखन को मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि करीब 32 वर्षीय लखन चार बच्चों का पिता है और पेशे से ड्राइवर है। उसने कुछ समय पहले एक इको वैन फाइनेंस पर ली थी। उसकी किस्त जमा न करने पर फाइनेंस कर्मियों द्वारा उस पर लगातार दवाब बनाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि बीती रात करीब आधा दर्जन युवकों ने पहले उसे लाठी डंडों से पीटा और उसके बाद गोली मार दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए उसके घर से लेकर गाड़ी करने के स्थान तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले है।

परिजनों ने गौरानगर निवासी पवन पहलवान,  मन्नी उर्फ मदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मथुरा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 334090 में से 278200 का हुआ निस्तारण

संबंधित समाचार