रामपुर: बंद चीनी मिल चलवाने को उपायुक्त उद्योग कार्यालय पर व्यापारियों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जनता व व्यापारी समाज की अर्थव्यवस्था सुधारने के इस प्रोजेक्ट को जानबूझकर बार-बार लापरवाही हो रही

रामपुर, अमृत विचार। 15 साल से बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने के लिए व्यापरी एकत्र होकर उपायुक्त उद्योग के कार्यालय पहुंचे। जहां सभी ने प्रदर्शन किया। उसके बाद एक  ज्ञापन सौंपा। जिसमे कहा है कि बंद पड़ी चीनी मिल को चलवाया जाए,ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।
 
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृव में काफी व्यापारी एकत्र होकर उपायुक्त उद्योग के कार्यालय पहुंचे। जहां एक ज्ञापन उनको सौंपा। जिसमे कहा गया है कि लगभग 15 वर्षों से सरकारी चीनी मिल पूर्ण रूप से बंद पड़ी है। इस प्रोजेक्ट का शुरू होना जनहित व व्यापारी हित में आवश्यक है। उत्तर प्रदेश में अनेकों जगह बंद पड़ी चीनी मिलें शुरू हो चुकी हैं लेकिन जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र की लापरवाही के चलते यह चीनी मिल लगातार उपेक्षा का शिकार हो रही है। पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी है। 

इस संबंध में व्यापार मंडल द्वारा लगातार अनुरोध व प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता व व्यापारी समाज की अर्थव्यवस्था सुधारने के इस प्रोजेक्ट को जानबूझकर बार-बार लापरवाही कर मिशन उद्योग के सच्चे कार्य पर निष्क्रियता अपनाई जा रही है। साथ ही स्वार व बिलासपुर तहसील से जुड़ी वन विभाग की लगभग 2200 हेक्टेयर भूमि पर विशेष औद्योगिक जोन (सिडकुल) स्थापित कराने की व्यापार मंडल की मांग को भी लापरवाही में डाल दिया गया है। 

विशेष औद्योगिक जोन में स्थापित होने से लगभग 1000 भारी उद्योग स्थापित हो सकते हैं। व्यापार मंडल द्वारा मांग की गई है कि जनहित व व्यापारी हित में उपरोक्त औद्योगिक मिशन स्थापित करके भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए। इस अवसर पर सरदार रविंद्र सिंह टोनी, मनजीत सिंह सिंपल, सतपाल सिंह टीटू, मेराज हुसैन, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, पट्टू भाई, प्रवीण कपूर, अतुल शर्मा, तरन जैन, शिबू खान, अब्दुल वासिक, जमील अहमद अमित गुप्ता  मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी से मिले नवेद

संबंधित समाचार