वह सिर्फ मेरी है...अगर बारात लेकर आए तो गोली मार दूंगा, सिरफिरे ने दूल्हे को दी धमकी, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। वह सिर्फ मेरी है...अगर बारात लेकर आए तो गोली मार दूंगा। एक सिरफिरे ने एक युवकी की शादी के दिन फोन पर दूल्हे को दी धमकी दी। जिसके बाद लड़के वाले बारात लेकर नहीं आए। मामला यूपी के गोरखपुर के तिवारीपुर का है जहां एक सिरफिरे ने शादी के दिन पहले दुल्हन के घर फोनकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी, इसके बाद दूल्हे को फोन कर कहा, वह सिर्फ मेरी है...अगर बारात लेकर आए तो गोली मार दूंगा। डर की वजह से लड़के वाले बारात लेकर नहीं आने और निकाह करने से साफ इनकार कर दिए। 

बता दें कि तिवारीपुर की रहने वाली लड़की के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी का निकाह घोसीपुर के रहने वाले एक परिवार में तय था। निकाह 11 फरवरी को निकाह घर से होनी थी, इस बीच निकाह के दिन अचानक मोहम्मद हारिश पुत्र मोहम्मद ताहिर नाम के युवक का फोन आया। उसने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि अगर निकाह हुआ तो दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा। 

सिरफिरे की इस बात को सुनकर घरवाले घबरा गए। उन्होंने दुल्हन से बात की तो उसने बताया कि वह हारिश को जानती भी नहीं है। अभी दुल्हन के घर में यह बात चल ही रही थी कि तभी दूल्हे के घरवालों ने फोन किया और निकाह से इनकार कर दिया। लड़के वालों ने बताया, किसी ने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि अगर बारात लेकर आया तो वह उसे गोली मार दूंगा। दुल्हन के घरवालों ने लड़के पक्ष को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन, दूल्हे ने निकाह से इनकार कर दिया।

निकाह टलने के बाद दुल्हन के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं निकाह टूटने से परेशान पिता को रिश्तेदार युवक ने संभाला औरनिकाह के लिए आगे आया। लोगों की सहमति के बाद पुलिस की सुरक्षा में दोनों का निकाह कराया गया। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दो माह बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

संबंधित समाचार