कहीं आपके बच्चे को भी तो नहीं है Mobile की लत, ग्रेटर नोएडा में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। मोबाइल आजकल तकरीबन हर किशोर के पास मौजूद है। कह सकते हैं कि इसकी लत सभी को लग चुकी है। मोबाइल के चलते कई दुर्घटनाओं से जुड़े मामले भी सामने आते रहे हैं,लेकिन ग्रेटर नोएडा में जो हुआ है वो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। यहां मोबाइल गेमिंग की लत और पिता द्वारा नया मोबाइल न दिलाने पर एक 15 वर्षीय छात्र ने मौत को गले लगा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 में सज्जन राजवंशी अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उनके 15 साल के बेटे सोमनाथ राजवंशी ने अपने पिता से मोबाइल खरीदने की जिद की थी। वह अपने परिवार वालों से मोबाइल फोन मांग रहा था, लेकिन परिवार वालों ने किशोर से बोला कि अभी वह छोटा है। सही समय आने पर उसको मोबाइल दे देंगे। इस बात पर लड़का नाराज हो गया और उसने बीती रात को अपने कमरे में चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल बताया जा रहा है कि छात्र को मोबाइल पर गेम खेलने की लत लग चुकी थी, जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया। बेटे की इस हरकत से पूरा परिवार सदमे में है।
ये भी पढ़ें -Pulwama Attack: पुलवामा की बरसी पर सीएम योगी ने शहीद सैनिकों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
