बरेली: 65 महिला पुलिसकर्मियों को थानों से किया गया ट्रैफिक पुलिस में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे शहर को अब इस समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। इसके लिए पुलिस विभाग ने पहली बार 65 महिला सिपाहियों को ट्रैफिक विभाग में शामिल किया है।

ट्रैफिक विभाग में शामिल महिला सिपाहियों को ट्रैफिक सम्बन्धित जानकारी व ट्रेनिग दी जा रही है। किस तरह से वह यातायात को शुचारु रूप से चला सकें और उस पर कन्ट्रोल कर सकें। शहर के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले चौराहों पर इन महिला सिपाहियों को तैनात किया गया है। 

इस बारे में एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए 65 महिला सिपाहियों को ट्रैफिक विभाग में शामिल किया गया है। उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उसके बाद सभी को उनकी ड्यूटी के स्थान पर तैनात किया जाएगा। अभी रामपुर गार्डन में कुछ महिला सिपाहियों को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: एंबुलेंस खंबे से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार